फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर महिला की मौत,युवक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर करंट लगने से विवाहिता और मवेशी की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। झुलसे युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद गोपीगंज के वार्ड संख्या 22 माधोपुर स्थित लखनलाल बगीचा के समीप रहने वाली मनीषा सोनकर (22) पत्नी छोटू सोनकर सोमवार की रात पंखा चलाने के लिए प्लग बोर्ड में लगा रही थी। उसी समय करंट की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों को जानकारी होने पर कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन दरवाते में उतर रहे करंट के झटके से कोई दरवाजा नहीं खोल सका। बाहर से सप्लाई को काटकर कमरे में पहुंचे लोगों ने देखा तो मनीषा मृत पड़ी थी। मृतका एक पुत्र और एक पुत्री की मां थी। उसका मायका चकवा गांव में है। घटना से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था। दूसरी घटना चकनिरंजन गांव में हुई, जहां जामुन के पेड़ पर टूटकर गिरे बिजली के तार के कारण स्टेब्लाइजर में उतर रहे करंट की चपेट में आकर सौरभ यादव (20) निवासी नेवादा-ज्ञान
पुर गंभीर रूप से झुलस गया। बताया जाता है कि सौरव स्टेब्लाइजर में तार जोड़ रहा था तभी करंट की चपेट में आ गया। वहीं सुभाष गौतम का एक मवेशी भी करेंट की चपेट में आकर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें