फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाथ पर मेहंदी से लिखा था आई लव यू, इधर-उधर बिखरे थे युवती की लाश के टुकड़े; हादसा या आत्महत्या...की चर्चा

Mon, 03 Nov 2025 05:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

यूपी के भदोही जिले में रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने की सूचना मिलते ही माैके पर सुरियावां कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
युवती की लाश का पंचनामा करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bhadohi News: भदोही के सुरियावां कोतवाली के मलेपुर गांव के पास रेलवे क्रॉस के लिए बन रहे ओवरब्रिज के पास क्षत-विक्षत अवस्था में एक युवती का शव मिला। ट्रैक पर युवती का शव मिलने की सूचना के बाद पहुंची पुलिस उसके शिनाख्त में जुटी रही। खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। युवती के हाथ पर मेंहदी से आई लव यू लिखा था।

विज्ञापन


सुरियावां कोतवाली के मलेपुर गांव के पास सोमवार की सुबह कुछ लोग रेलवे ट्रैक की तरफ पहुंचे तो उन्हें वहां एक युवती का शव क्षत-विक्षत अवस्था मिला है। युवती की उम्र 25 से 26 साल के बीच थी। उसका बायां पैर जांघ से कट कर अप रेलवे ट्रेक पर था। वहीं, दाया हाथ डाउन ट्रैक के पास था। 

शरीर पर कत्थई रंग की सलवार समीज पहनी थी। हाथ में मेहंदी से आई लव यू... भी लिखा हुआ था। सूचना पाकर सुरियावां कस्बा इंचार्ज जोगिंदर यादव घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया। हालांकि उसकी पहचान नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि उसकी किसी ट्रेन से गिरकर मौत हुई होगी या फिर प्रेम प्रपंच में उसने आत्महत्या की होगी। सुरियावां प्रभारी निरीक्षक अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त के बाद कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें