फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में उचक्कागिरी करते महिला रंगे हाथ पकड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज नगर के पड़ाव स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में मंगलवार को एक व्यक्ति की जेब से 50 हजार रुपये निकालते समय एक महिला को पकड़ कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में महिला अपना नाम सरिता सिसौदिया राजगढ़ मध्य प्रदेश बताया।
विज्ञापन

जखांव निवासी कैलाश नाथ मिश्रा मंगलवार को बैंक से पैसा निकालने के लिए आए थे। खाते से 50 हजार रुपये निकालने के बाद उसे पैंट की जेब में रख लिया। दूसरे काउंटर पर खातेे का बैलेंस चेक कराने लगे। उसी दौरान पीछे खड़ी युवती ने पैसा निकाल लिया। जब उन्होंने अपने जेब में हाथ डाला तो पैसे गायब थे। उन्होंने शंका जाहिर करते हुए पीछे खड़ी युवती को पकड़ लिया। युवती हाथ छुड़ाकर बैंक से भागने लगी। इससे बैंक में खलबली मच गई। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी उसे पकड़कर थाने ले गए। इसी तरह 20 नवंबर को भवानीपुर निवासी आनंद कुमार पांडेय का 50 हजार का चेक गायब हो गया था, हालांकि इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें