ट्रक में ठूंसकर भरे गए 39 मवेशियों को बरामद किए गए। इनमें 19 भैंस, 18 पड़वा और दो पड़िया शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। साथ ही पशुओं को पशुशाला में भेज दिया गया।
मंगलवार को पुलिस को तस्करी के लिए पशुओं को ले जाने की सूचना मुखबिर से मिली। बताया गया कि तस्कर इलाहाबाद से वाराणसी के रास्ते पशुओं को बिहार की तरफ ले जाएंगे।
इसके बाद पुलिस ट्रक को घेरने के लिए लालानगर टोल टैक्स प्लाजा पहुंची। जैसे ही मवेशियों से लदा ट्रक सामने दिखा पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया।
उसमें सवार कौशांबी निवासी सद्दाम, जासीन और जहानाबाद (बिहार) निवासी गोल्डन एवं कल्लू को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक में तलाशी लेने पर उसमें से 19 भैंस, दो पड़िया और 18 पड़वा बरामद किए गए। ट्रक में मवेशियों को ठूंसकर लादा गया था।
पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पशु क्रूरता और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद चारों को जेल भेज दिया।
उप निरीक्षक शिवपूजन यादव के नेतृत्व में घेरेबंदी कर मवेशियों से लदे ट्रक को पकडजा गया। बरामद पशुओं को पुलिस ने पशुशाला भेज दिया। जबकि ट्रक को सीज करके थाने में खड़ा करा दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक क्रूरतम ढंग से ठूंसकर ट्रक में भरे होने से कई मवेशी घायल भी हो गए हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष रमेश चौबे ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।