फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार करोड़ से विकास को लगेंगे पंख

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले की तीनों विधानसभा में विधायक निधि के साढ़े चार करोड़ रुपये से विकास कार्यों को पंख लगेंगे। बजट की कमी से रुके कार्य गति पकड़ेंगे। दीपावली से पूर्व शासन ने विधायकों को विधायक निधि की डेढ़-डेढ़ करोड़ की दूसरी किस्त जारी कर दी। विभाग ने विकास कार्यों से जुड़े प्रस्ताव मांग लिए हैं।
विज्ञापन

मार्च 2022 के चुनाव में ज्ञानपुर से विपुल दूबे, भदोही से जाहिद बेग और औराई से दीनानाथ भाष्कर विधायक निर्वाचित हुए। अधिसूचना खत्म होते ही मई में विधायक निधि की पहली किस्त जारी हो गई थी। तीनों विधायकों के प्रस्ताव पर सोलर वाटर पंप, स्ट्रीट लाइट, इंटरलाकिंग, मंदिर का जीर्णोद्धार सहित अन्य जरूरी विकास कार्य हो रहे थे। कई कार्य पूर्ण हो गए, जबकि कुछ बजट की कमी से रुके हुए थे। 20 अक्तूबर के बाद शासन ने विधायक निधि की दूसरी किस्त के रूप में तीनों विधायकों को डेढ़-डेढ़ करोड़ जारी कर दिया। इससे रुके हुए कार्यों संग नए काम भी शुरू होंगे। परियोजना निदेशक डीआरडीए मनोज कुमार ने बताया कि विधायक निधि की दूसरी किस्त आ गई है। विधायकों से काम का प्रस्ताव मांगा गया है। प्रस्ताव मिलने पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें