फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूदखोर को बचाने में जुटी पुलिस, खुद लिखवाई त हरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के पसियान मोहाल में सूदखोरी से त्रस्त युवक के फांसी लगाने के मामले में पुलिस के ढुलमुल रवैये को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतक की पत्नी दुर्गावती देवी शुक्रवार को महिलाओं संग थाने पहुंच गई। आरोप लगाया कि थाने के एक एसआई ने तहरीर लिखवाई, जिसमें सूदखोरी का कहीं जिक्र ही नहीं किया गया।
विज्ञापन

रयपुरा-चित्रकूट निवासी दशरथ सिंह (48) पसियान मोहाल में किराए का मकान लेकर परिवार के साथ रहते थे। मृतक की पत्नी दुर्गा देवी ने बताया कि किसी कार्यवश उनके पति ने मिर्जापुर निवासी एक व्यक्ति से दो बार में लगभग 50 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। जिसे वे पूरा नहीं दे पा रहे थे। कर्ज देने वाला उनके पति पर बार-बार दबाव बना रहा था। जिसको लेकर वे तनाव में रहने लगे थे। पैसा वापस करने के लिए पत्नी दुर्गावती अपने पुत्र सुनील सिंह के साथ बृहस्पतिवार को बैंक भी गई थी, लेकिन बैंक बंद होने के कारण लौट आई। कमरे में पति का शव लटकता देख वे सन्न रह गई।
दुर्गावती ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह पति की मौत से काफी परेशान थी। पढ़ी-लिखी न होने के कारण थाने के ही एक एसआई ने तहरीर लिखकर उसमें मेरा हस्ताक्षर करा लिया। शुक्रवार को पता चला कि उसमें सूदखोरी का कहीं जिक्र ही नहीं किया गया, जबकि पति ने उसी वजह से तनाव में आकर ऐसा कदम उठाया है। दोपहर में करीब आठ से 10 महिलाओं संग वह थाना गोपीगंज पहुंच गई। पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि पहले दिन सूदखोरी का कोई मामला नहीं बताया गया। जिस समय घटना हुई उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था। पुलिस ही उसे अस्पताल लेकर गई। तहरीर में गड़बड़ी होगी तो सुधार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें