ज्ञानपुर/गोपीगंज। शासन स्तर से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ हर हाल में गरीब और असहाय परिवारों को दिलाने में कमी नहीं रखी जाएगी। उक्त बातें शनिवार को गोपीगंज खड़हट्टी मोहाल स्थित वृद्धाश्रम में कंबल वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जिलधिकारी राजेंद्र प्रसाद और पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कही।
आश्रम में समाज कल्याण विभाग अधिकारी महेंद्र कुमार के साथ मुख्य अतिथि ने 75 वृद्धजनों को कंबल वितरित किया। उपस्थित आश्रम के सदस्यों, सभ्रांतजनों से कहा कि गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं होती। ऐसे पुनीत कार्य में सरकारी मशीनरी के साथ सुविधा संपन्न लोगों को भी कदम बढ़ाने की आवश्यकता है। इस मौके पर आश्रम प्रबंधक विजय प्रताप सिंह, हरिकांत सिंह, अजय यादव, संजू गुप्ता, राजन, दिनेश सिंह, सुरेश सिंह, शिवप्रसाद आदि लोग रहे। इसी तरह औराई विकास खंड के चकनिरंजन गांव में ग्राम प्रधान प्रदीप उपाध्याय ने दर्जनों जरूरतमंद परिवारों में कंबल वितरित कराया। इसी तरह चकटोडर गांव में कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष गिरिजा शंकर उर्फ कल्लू तिवारी ने 300 परिवारों में कंबल देकर ठंड राहत से दिलाया। औराई के उमरहां-चौबेपुर में समाजसेवी आलोक दुबे 111 कंबल का वितरण कराया। उधर महिला स्वधार गृह सिंहपुर का निरीक्षण कर डीएम-एसपी ने 18 संवासिनियों में कंबल वितरित किया। इस मौके पर प्रबंधक डॉ. किरण त्रिपाठी, अधिक्षिका गरिमा सिंह, विमलेश यादव, बिरजा आदि लोग उपस्थित रहे।