फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: फर्जी दस्तावेज से कराया बैनामा, पति-पत्नी सहित तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने फर्जी तरीके से बैनामा कराने पर पति-पत्नी सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कौलापुर निवासी शिवाकांत देव पांडेय ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। चकपड़ौना माधोरामपुर में उसकी आराजी नंबर 65 की जमीन है। उसमें दुर्गा पुत्र राम सहाय भी शामिल हैं। लालचंद्र यादव ने दूसरे व्यक्ति को दुर्गा देवी पत्नी राम सहाय बनाकर उक्त जमीन का अपनी पत्नी मालती देवी के नाम बैनामा करा लिया। खतौनी निकालने पर मामले की जानकारी हुई। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश पर ज्ञानपुर पुलिस ने मालती देवी, लालंचद्र निवासी चकपड़ौना और राकेश कुमार हजूरीबाग ठागणे महाराष्ट्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें