भदोही। 29 फरवरी को सोनभद्र में होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के बारे में प्रचार प्रसार के लिए मंगलवार को भदोही तहसील से प्रचार वाहन को जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद व एसपी रामबदन सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार वाहन से निकली रैली ने आज भदोही विधानसभा क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार किया। आगामी एक सप्ताह में तीनो तहसीलों के छह विकास खंडों में प्रचार प्रसार का कार्य होना है।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रतिमा मौर्या ने बताया कि सामुहिक विवाह में वे उन श्रमिकों को लाभ मिलेगा जो 100 दिन तक श्रम विभाग में पंजिकृत हैं और काम कर रहे हैं। कहा कि इस बार सोनभद्र के डायट परिसर में वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके लिए लोगों को आवेदन करना होगा। डीएम ने भदोही तहसील में आज रैली को रवाना करते हुए गांव गांव योजना का प्रचार करने का आह्वान किया। आज प्रचार वाहन गंगापुर, फत्तूपुर, कांवल, मोढ़, देवनाथपुर, चककिशुनदासपुर, लखनो आदि गावों में प्रचार गाड़ी गई।व्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से संचालित दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत युवक के दिव्यांग होने की दशा में 15,000 रुपये और युवती के दिव्यांग होने की दशा में 20,000 रुपये एवं युवक-युवती (दोनों) के दिव्यांग होने की दशा में 35,000 रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए युवक की आयु 21 वर्ष से कम एवं 45 वर्ष से अधिक न हो। इसी तरह युवती की उम्र 18 वर्ष से कम एवं 45 वर्ष से अधिक न हो। दंपति में कोई भी आयकरदाता न हो। दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करते समय दंपति का नवीनतम फोटो, विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र, आय औरजाति प्रमाण-पत्र, युवक एवं युवती का आयु प्रमाण पत्र, सक्षम अधिकारी के स्तर से निर्गत कराना अनिवार्य हैं। यह जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अजय कुमार सिंह ने दी।