फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रही पत्नी, पति ने एडीजी से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। सर्बतखानी में शादी के आठ साल बाद एक व्यक्ति ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने की शिकायत एडीजी से की है। सीओ प्रभात राय मामले की जांच कर रहे हैं। चौरी थाना क्षेत्र के सर्बतखानी निवासी ज्योतिर्गमय राय (40) और लखनऊ निवासी इशिता आफरीन 10 साल पहले शादी डॉटकॉम पर मिले थे। वेबसाइट पर महिला की प्रोफाइल इशिता के नाम से बनी थी। विवाह के पहले ही युवक को आधार कार्ड के माध्यम से पता चला कि युवती दूसरे धर्म की है। जिसका नाम आफरीन है। दोनों में प्रेम हो गया था। दोनों ने आपसी सहमति से साल 2017 में आर्नोंर्य समाज के रीति-रिवाज ने विवाह किया। इस बीच दो बेटियां भी हुई। पिता ने बड़ी बेटी का नाम कुंडल और छोटी बेटी का नाम राधा रखा। वहीं, पत्नी इशिता आफरीन ने बड़ी बेटी का नाम अलीशा और दूसरी बेटी का नाम अफसा रखा है। नवंबर 2024 में इशिता दोनों बेटियों को लेकर लखनऊ स्थित अपने मायके चली गई। दिसंबर में ज्योतिर्गमय पत्नी को ससुराल से वापस लेने गया था। वहां पहुंचने पर पत्नी व ससुराल पक्ष के लोग धर्म परिवर्तन कराने का दवाब बनाने लगे। मानमनौव्वल के लिए तब से वह वहीं रह रहा था। बात नहीं बनने पर लगभग 14 दिन पहले बिना परिवार के वह घर लौट आया है। इसके बाद एडीजी जोन वाराणसी को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि ससुराल पक्ष के लोग उसको छांगुर बाबा से मिलाने के लिए ले गए थे। पीड़ित ने हाईकोर्ट से भी न्याय की गुहार लगाई है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई। सीओ औराई प्रभात राय व एसओ रमेश कुमार ने पीड़ित के घर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस लखनऊ के लिए रवाना हो गई है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। टीम को लखनऊ जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, मामले में वाराणसी एटीएस भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें