औद्यानिक मिशन के तहत जिला उद्यान विभाग की ओर से सोमवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण लेने जिले के किसान इलाहाबाद रवाना हुए।
जिला उद्यान अधिकारी लाल बहादुर मौर्य ने किसानों को इलाहाबाद के खुशरू बाग के लिए सुबह 11 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रशिक्षण में किसानों को हल्दी, लहसुन, मिर्च आदि की बागवानी की जानकारी दी जाएगी।
एक जनवरी को शंकर टमाटर, पत्ता गोभी का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।