फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मी अभ्यर्थी हुए मुख्ार

Tue, 30 Dec 2014 12:56 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सफाईकर्मी पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने लगातार तीसरे माह जिला मुख्यालय पर साफ-सफाई की। अभ्यर्थियों ने प्रशासन और शासन के खिलाफ फावड़े संग आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


कहा कि शासन बेरोजगारों का भविष्य अंधकारमय करने की साजिश रच रहा है। सफाईकर्मी संघर्ष समिति के अध्यक्ष लाल साहब यादव ने कहा कि प्रदेश के 74 जिलों में नियुक्ति हो चुकी है लेकिन भदोही में गत छह साल से नियुक्ति नहीं की जा रही है। बसपा के बाद सपा सरकार भी पुराने ढर्रे पर ही चल रही है।

छह साल से अभ्यर्थी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं।
जिले के जनप्रतिनिधियों की ओर से भी अभ्यर्थियों के हित में कोई निर्णय नहीं लिया गया। कहा कि वह अपनी लड़ाई गांधीवादी ढंग से लड़ते रहेंगे। उनका कहना थ्ाा कि अब वह अपनी आवाज को दबने नहीं देंगे। समय-समय पर प्रदर्शन किया जाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर वंशीधर मौर्य, संदीप मौर्य, श्याम बहादुर बिंद, कमलेश कुमार, तेज बहादुर, विनय कुमार सोनकर, संतोष कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें