फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद: अब सत्यापन जरूरी नहीं, रविवार को भी खुलेंगे केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं खरीद में तेजी लाने के लिए शासन ने किसानों को राहत दी है। अब किसान बिना सत्यापन के क्रय केंद्रो पर जाकर गेहूं को बेच सकेंगे। यही नहीं अब छुट्टी के दिन रविवार को भी क्रय केंद्र खुले रहेंगे। खाद्य एवं पीसीएफ के क्रय केंद्रो पर अब तक 1.5 लाख हजार क्विंटल के सापेक्ष 51 हजार क्विंटल की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन

सरकार रबी और खरीफ सीजन में धान और गेहूं की खरीद करती है। वित्तीय वर्ष 2026 में गेहूं खरीद के लिए कुल 33 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। 31 मार्च से खरीद की शुरूआत हुई, हालांकि चार अप्रैल से क्रय केंद्रो पर किसान पहुंचने शुरू हुए। शुरुआती दौर में बेमौसम बारिश और बोरे की कमी के कारण खरीद उम्मीद के हिसाब से तेज नहीं हो सकी, हालांकि 20 अप्रैल के बाद इसमें तेजी आई। वैसे तो जिले में खरीद की प्रगति पूर्वांचल के अन्य जिलों के सापेक्ष बेहतर है, लेकिन शासन ने इसमें भी अब और राहत प्रदान किया है। अब तहसीलों में होने वाले सत्यापन से छूट दी गई है। किसान सिर्फ आधार कार्ड और खतौनी ले जाकर क्रय केंद्र पर गेहूं को बेच सकेंगे। जिला विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर अब रविवार को भी क्रय केंद्र खुले रहेंगे। 15 जून तक खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि 51500 क्विंटल गेहूं की खरीद 1352 किसानों से हो गई है, जो लक्ष्य का 49 प्रतिशत है। किसान पंजीकरण पत्र संग सत्यापित खतौनी, आधार कार्ड, एक फोटो लेकर केंद्रों पर गेहूं बेच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें