फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श ने रजत पर मारा पंच 

Wed, 25 May 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्शल आर्ट के क्षेत्र में जलवा बिखेर रहे जिले के गोलखरा निवासी आदर्श तिवारी ने भूटान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक  जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। 21 और 22 मई को भूटान के फूटशोलिंग शहर में आयोजित इंटरनेशनल थाई बाक्सिंग चैंपियनशिप में आदर्श के  पंच ने देश को रजत पदक दिलाया है। हालांकि  आदर्श स्वर्ण पदक से चूक गया, इसका उसे मलाल है। आदर्श का कहना है कि कड़े मुकाबले में मैच बराबरी पर छूटा, लेकिन थाई नियमों के चलते उसे रजत से संतोष करना पड़ा। 
विज्ञापन

आदर्श ने बताया कि भारत से कुल 14 मार्शल आर्ट के खिलाड़ी विभिन्न भार वर्ग में प्रतिभाग करने भूटान गए थे। लेकिन, वहां से पदक लाने में सिर्फ तीन खिलाड़ी कामयाब हो सके। आदर्श का यूपी से अकेले चयन हुआ था। पदक  पाने वाले दूसरे खिलाड़ी हरियाणा और दिल्ली के थे, जिन्हे कांस्य मिला था। थाई बाक्सिंग इंडिया के फाउंडर कुलदीप सुमन सरकार के नेतृत्व में भूटान में आदर्श ने 54-58 किलो भार के सीनियर वर्ग में प्रतिभाग किया। तीन मैच में नौ राउंड में पहला बंग्लादेश के खिलाड़ी से सामना हुआ और दूसरा मैच नेपाल के खिलाड़ी से हुआ, जिसे नॉकआउट होना पड़ा। प्रतियोगिता में रजत जीतने से आदर्श को थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में एक माह का बाक्सिंग प्रशिक्षण मिलेगा। इसमें थाई बाक्सिंग के विशेषज्ञ तकनीकी पहलुओं की 
जानकारी देंगे। 
आदर्श ने कहा कि मेरा लक्ष्य एक माह का प्रशिक्षण देकर यूपी की प्रतिभाओं को निखारना है ताकि अभावों के चलते ग्रामीण प्रतिभाएं दबने न पाए। पदक को आदर्श ने अपने पिता स्व. 
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संतोष तिवारी को समर्पित किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें