फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन, तापमान चार डिग्री लुढ़का

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में मौसम का मिजाज हर रोज बदल रहा है। बारिश के बाद दो दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रही। बुधवार को सुबह से धूप खिली, जिसका लोग छतों पर बैठकर आनंद लिया, लेकिन पछुआ हवाओं से न्यूनतम तापमान में 3.8 डिग्री तक लुढ़क गया। शाम ढलते ही गलन में वृद्धि होने से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

साल के पहले महीने जनवरी में लोग ठंड और शीतलहर से परेशान रहे। 26 जनवरी के बाद मौसम धीरे-धीरे बदलना शुरू हुआ। फरवरी के शुरूआत में ही पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखा। जिसके कारण रविवार की रात में रूक-रूककर बारिश हुई। सोमवार और मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बुधवार को सुबह से धूप निकली। जिसका लोगों ने आनंद लिया। धूप ने लोगों को राहत दी, वहीं पछुआ हवाओं ने परेशान किया। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान गिरने के कारण गलन में वृद्धि हो गई। शाम होते ही लोग अलाव के पास चिपक गए। आठ बजे के बाद जिले के विभिन्न मार्गों पर सन्नाटा पसर गया। कुछ दिनों से मौसम में रोजाना उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। जिला चिकित्सालय के ओपीडी में 735 मरीजों की ओपीडी रही, जिन्हें जांच पड़ताल कर दवा उपलब्ध कराई गई। सबसे अधिक मरीज मौसमी बीमारी के रहे, बदलते मौसम में चिकित्सक लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।
हालांकि ये मौसम खेती किसानी के दृष्टिकोण से फायदेमंद है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11.8 डिग्री दर्ज किया गया। बताया कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री से अधिक रहा। बृहस्पतिवार को मौसम साफ होने से दिन भर धूप खिली होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें