फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते एक सप्ताह से लगातार तापमान में वृद्धि जारी है। शनिवार को अधिकतम पारा 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। तीखी धूप अब बदन में चूभने लगी है। ज्यादा समय तक धूप में बैठना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है आगामी एक सप्ताह तक तापमान में वृद्धि जारी रहेगा। हवा की दिशा में बदलाव होने पारा में कमी देखी जा सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। न्यूनतम पारा 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सप्ताह भर से तापमान में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। इनदिनों धूप तिखी होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लेकिन पछुआ हवा 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। इसके कारण सुबह शाम हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। लापरवाही बरतने पर लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। क्योंकि अब ठंड से गर्मी की तरफ मौसम का चक्र चल रहा है। दोहरे मौसम के बीच लोग बीमार भी पड़ने लगे हैं। इससे बचाव के लिए सुबह शाम गर्म कपड़ा जरुर पहने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें