जिले में शनिवार को यूपी बोर्ड में पहली पाली में हाईस्कूल की संस्कृत और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की कला की परीक्षा हुई। पहली पाली में 570 और दूसरी पाली में 282 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 60 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली में संस्कृत में पंजीकृत 11. 33 हजार परीक्षार्थियों में से 570 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट चित्रकला में पंजीकृत 3508 में से 282 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। संस्कृत बोर्ड परीक्षा में पूर्व मध्यमा गणित, इतिहास गृह विज्ञान की परीक्षा हुई।
इसमें पंजीकृत 286 में से 94 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि दोनों पाली में परीक्षा शांतिपूर्वक हुई।