जिले के मौसम में बदलाव जारी है। रविवार को धूप खिली। इससे अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई। अधिकतम पारा 25.6 डिग्री रहा। शाम होते ही 14 किमी की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलीं। इससे लोगों ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि सोमवार से तापमान में और वृद्धि होगी।
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि सोमवार से तापमान में वृद्धि के आसार है। तेज पछुआ हवाओं के कारण कोहरे का दौर अब धीरे-धीरे सिमटने लगा है। आगामी दो से तीन दिनों के अंदर तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। दिन का तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बेजवां के कृषि विशेषज्ञ आरपी चौधरी ने बताया कि सुबह शाम ठंड और दोपहर में धूप फसलों के लिए फायदेमंद है। खासकर यह मौसम गेंहू की फसल के लिए उत्तम है। आलू की खुदाई किसान शुरू दें।