प्रोफेसर कालोनी स्थित पार्टी कार्यालय से गांधी पार्क तक शांति सद्भावना पदयात्रा निकाली गई। गांधी पार्क में जुटे कांग्रेसजनों ने स्व. गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया।
इसके अलावा कांग्रेसजनों ने प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी 140वीं जयंती भी मनाई। वक्ताओं ने कहा कि दोनों विभूतियों के कार्यों से देशवासियों को प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस मौके पर सुरेश उपाध्याय, लवकुश नारायण, सिद्घार्थ मिश्र, गुलजारी लाल, श्रीधर मिश्र, सतीश, हरिश्चंद्र दुबे, अनुपम अग्रवाल, आनंद उपाध्याय, जयशंकर दुबे, निजाम प्रधान, छोटेलाल गुप्ता, राकेश यादव, संतोष पाल, राम गोपाल, चंद्रशेखर, कुलदीप श्रीवास्तव आदि रहे।
इसी तरह पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की 31 पुण्यतिथि पर लोकसभा युवक कांग्रेस कमेटी की ओर से पाली कैंप कार्यालय पर श्रद्घासुमन अर्पित किया गया। चित्र पर माल्यार्पण कर स्व. गांधी के योगदान पर प्रकाश डाला गया।
इसके बाद पौधरोपण किया गया। उन्हें विश्व के महान नेताओं में एक बताया। कहा कि सत्ता ही नहीं विपक्ष के नेताओं ने भी उन्हें नेतृत्व का लोहा माना था। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई ने दुर्गावतार बताया था।
इस मौके पर वसीम अंसारी, संदीप कुमार, मोहम्मद नाजिम, मनोज नारायण, मोहम्मद जावेद, मुकेश पाल आदि थे।
इसी तरह जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयरन लेडी को पर्वतपुर, गोपीगंज में याद किया गया।
उपाध्यक्ष मृत्युंजय पांडेय ने कहा कि गरीबों, मजदूरों और किसानों की स्वॅ. गांधी मसीहा थी। देश की समस्याओं का निदान करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहती थी। इस मौके र राजेंद्र प्रसाद, विजयराज सिंह, राजमणि पाल, राधेश्याम, विनय सिंह, मैनुद्दीन, सुधाकर गिरी आदि रहे।