फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान की शरण में जाने वालों का कल्याण : डॉ. रामानंद

विज्ञापन
कलिंजरा में कथा सुनाते डॉ. रामानंद जी महराज। संवाद
विज्ञापन
वहिदरानगर।
विज्ञापन

डीघ ब्लाॅक के कलिंजरा गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को कथा व्यास आचार्य डॉ. रामानंद महाराज ने राजा परीक्षित की कथा सुनाई। कहा कि भगवान की शरण में जो जाता है उसकी रक्षा भगवान स्वयं करते हैं। बताया कि जब राजा परीक्षित को श्राप मिला कि सात दिन में तक्षक नाग के डंसने से मृत्यु होगी, तब वे गंगा तट पर भागवत सुनने बैठे। उसी समय 16 वर्ष के बालयोगी शुकदेव जी का आगमन हुआ। शुकदेव जी की वाणी से निकली भागवत साक्षात कथामृत है। इसे सुनने मात्र से जीव भवसागर पार कर जाता है। कहा कि यह संसार भगवान की माया है। असली तत्व तो केवल परमात्मा है। इस मौके पर हौशिला प्रसाद पाठक, घनश्याम दास गुप्ता, माताहिंछ तिवारी, जय शंकर तिवारी, सचिन तिवारी, डॉ. वासुदेव तिवारी, आत्माराम गिरी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें