फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डॉ. अश्वनी अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष बने डॉ. राजकुमार

विज्ञापन
नीमा की बैठक को संबोधित करते मुख्य अतिथि डा.शैलेश कुमार राय। स्रोत- नीमा
विज्ञापन
भदोही। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) की सोमवार की देर शाम कंसापुर स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में हुई बैठक में भदोही शाखा के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें डॉ. अश्विनी कुमार मौर्य को अध्यक्ष और डॉ. राजकुमार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. शैलेश राय ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में नीमा की अलग पहचान है। नीमा के चिकित्सक स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार के निर्देशन में समाज की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने डॉ. एके मौर्य को अगला अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। इसमें डॉ. एलसी अग्रहरि व डॉ. सुजीत बिंद को उपाध्यक्ष, डॉ. एमसी गुप्ता को सचिव, डॉ. राजकुमार यादव को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी में डॉ. साकिब अंसारी, डॉ. मनोज पाठक, डॉ. भीम सिंह, डॉ. सुरेंद्र मिश्रा, डॉ. चंदन राय, डॉ. मनोज चौहान, डॉ. आशीष विश्वकर्मा, डॉ. आरन यादव, डॉ. एआर वर्मा को शामिल किया गया है। इस मौके पर डॉ. एसपी गुप्ता, डॉ. अजय बरनवाल, डॉ. एएन सिंह, डॉ. राजेंद्र मौर्य, डॉ. एमके पटेल, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, डॉ. एके यादव, डॉ. रत्नेश पांडेय, डॉ. त्रिभुवन नाथ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें