फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: निर्माणाधीन सड़क का सीडीओ ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई जा रही सड़कों का निरीक्षण किया। सड़कों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। वह दोपहर बाद ज्ञानपुर-लालानगर मार्ग से कलियापुर-भिदिउरा मार्ग को देखा। सहायक अभियंता यतींद्र केसरवानी ने बताया कि उक्त सड़क की कुल लंबाई 7. 073 किलोमीटर है ।
विज्ञापन

पूर्व में इस सड़क की चौड़ाई 3.7 मीटर थी जिसे अब 5.50 मीटर किया जा रहा है। बताया कि 95 बिजली के पोल को शिफ्ट करना है और 15 पेड़ काटने हैं। सीडीओ ने संबंधित विभाग से मिलकर इस कार्य को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समयसीमा के अंदर सड़क को बना लिया जाए। अधिशासी अभियंता प्रज्ञा परमिता को कहा कि पीएमजीएसवाई से बनने वाली 11 सड़कें गुणवत्तापूर्ण हो। उसकी लगातार मानीटरिंग की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें