फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में वेबिनार का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में महाविद्यालय, विश्वविद्यालय सहित उच्च शिक्षण संस्थानों की नैक ग्रेडिंग विषय पर विचार विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि डा.धर्माधिकारी एनएस, शिक्षा शास्त्री और यूजीसी और नेट के सदस्य (पुणे) रहे। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय को शिक्षण प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल से और सहज और सरल बनाने के प्रयास होने चाहिए। इससे छात्र-छात्राओं में मानसिक तनाव कम होगा। कहा कि आज के युग में अधिक से अधिक कंप्यूटर का प्रयोग होना चाहिए जिससे आवश्यकतानुसार सूचनाएं कम से कम समय में निकाली जा सकें। विशिष्ट अतिथि डा.रीता चौहान ने कहा कि सभी को ईमानदारी और लगन से काम करना होगा। तभी हमारी समस्याएं कम होगी और कमियां दूर होंगी। कहा इस प्रक्रिया के दौरान प्रभारी नियुक्त करते समय शिक्षक की कार्यक्षमता को ध्यान में रखना चाहिए। वेबिनार के आयोजन सचिव डा.आसुतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वेबिनार में उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और महाविद्यालय के कुलगीत गायन से हुआ। संचालन डा.वर्षा रानी और डा. अनुराग सिंह ने किया। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डा.मुरलीधर राम ने किया। डा.अनीश कुमार मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया। डा.यशवीर सिंह, डा.सत्येंद्र प्रसाद, डा.गौतम गुप्ता, डा.माया यादव, डा.ब्रजेश सिंह, डा.राजकुमार सिंह यादव, डा.भावना सिंह, डा.रुस्तम अली, डा.श्वेता सिंह, बृजेश कुमार, डा.अवधेश कुमार आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें