फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, कहीं मिली राहत तो कहीं आफत

विज्ञापन
ज्ञानपुर के भुड़की गांव जाने वाले मार्ग पर भरा पानी। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। करीब एक पखवारे के बाद जब बुधवार की शाम को झमाझम बारिश शुरू हुई तो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान छा गई। सूख रही फसलों को संजीवनी मिली तो किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बृहस्पतिवार की सुबह ही खेतीबारी का काम शुरू कर दिया। वहीं शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए बारिश आफत बनकर बरसी। आलम यह रहा कि कई शहरी क्षेत्रों में जल जमाव के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। किसी के बच्चे स्कूल जाते समय परेशानी झेले तो कोई अन्य जरूरी काम को लेकर परेशान रहा। 24 घंटे में कुल 40.2 एमएम बारिश हुई। हालांकि बृहस्पतिवार को पूरे दिन बारिश नहीं हुई। बादल डेरा जमाए रहे। ज्ञानपुर शहर में पुरानी तहसील के आस-पास बारिश के बाद कुछ देर तक जल जमाव रहा। हालांकि कुछ ही देर में पानी निकल गया। अंबष्ट गली, छोटा डीह के पास भी जल जमाव हुआ। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सुरियावां क्षेत्र में बारिश के बाद किसान खेतों में काम करते नजर आए। वहीं सुरियावा चौमुहानी पर पानी लगने से लोग परेशान हुए। सीतामढ़ी में बिजली गिरने से तीन मवेशियों की मौत हो गई। दुर्गागंज में बिजली का खंभा गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। मौसम विभाग के सर्वेश बरनवाल ने बताया कि आगामी दो तीन दिनों तक मौसम सुहाना रहेगा। बारिश अच्छी होगी। हर साल की अपेक्षा इस साल बारिश अच्छी होने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को दिन भर मौसम सुहाना रहा, बादलयुक्त मौसम रहा। लोगों ने मौसम का आनंद लिया। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बारिश से सुरियावां चौराहे के समीप जमा पानी। संवाद- फोटो : BHADOHI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें