फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक पेड़ से युवती का शव लटकता पाया गया। पुलिस ने मृतका के चाचा की तहरीर पर पड़ोसी युवक को हिरासत में ले लिया है। गांव निवासी एक व्यक्ति पत्नी के साथ सूरत में रहते हैं। 18 वर्षीय पुत्री दो भाई, दादा-दादी के साथ घर पर रहती थी। दो दिन पूर्व उसके दादा-दादी अपने छोटे पुत्र (जो गांव में ही रहते हैं) को देखभाल की जिम्मेदारी देकर बाबा बैजनाथ धाम दर्शन-पूजन करने के लिए कांवर लेकर चले गए। मृतका के चाचा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पड़ोस का एक युवक गांव के अन्य युवक-युवतियों के साथ किसी का जन्मदिन मनाने घर पर आया था। उसी दौरान युवक ने भतीजी के साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर हत्या कर शव पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका दिया। मृतक को पेड़ से उतारने पर पता चला है कि उसके हाथ पर धारदार हथियार से कटे के निशान भी है। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चाचा की तहरीर पर पड़ोसी युवक को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम में सीओ सदर भुवनेश्वर पांडेय, प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें