औराई ब्लाॅक के बेजवां स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में शनिवार को आधुनिक खेती विषयक किसान गोष्ठी हुई। इस दौरान किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से सब्जी की खेती करने का तरीका बताया गया। मुख्य अतिथि केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. विश्वेंदु द्विवेदी ने कहा कि सब्जी की खेती वैज्ञानिक पद्धति से कर किसान मुनाफा कमा सकते हैं। बताया कि यह मौसम सब्जियों की खेती के लिए अनुकूल है। गोष्ठी में 26 किसानों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर कार्तिक मिश्रा, राघव मिश्रा, अनिल जयसवाल, सुजीत यादव, गणेश पाल मौजूद रहे।
संवाद