फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमजोर करते हैं संसाधनों की कमी का बहाना

Sun, 22 Nov 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
  इस दौरान उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन के बूते कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। सफलता प्राप्त करने में संसाधनों की कमी का बहाना कमजोर लोग करते हैं।
विज्ञापन



विधायक ने कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों को पुरस्कार मिले न मिले, ज्ञान जरूर मिलता है। साथ ही किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेने का अनुभव भी मिलता है।

 उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रत्येक छात्र-छात्रा को पांच-पांच सौ रुपये से पुरस्कृत किया। इससे पूर्व उन्होंने विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजू शुक्ला के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


 मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अनिल मौर्या प्रथम, दिलीप यादव द्वितीय और विवेक दुबे तृतीय और जूनियर वर्ग में निहाल अग्रहरि प्रथम, अखिलेश यादव द्वितीय और राम बाबू दुबे तृतीय को पुरस्कृत किया।

 साथ लगभग दो दर्जन छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार दिया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक दिवाकर शुक्ला, हीरालाल मौर्या, सुरेश मिश्रा, घनश्यामदास गुप्ता, अंशुमान तिवारी, अनिल पांडेय, अजात पांडेय, अमन शुक्ला, कौशलेश तिवारी समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें