फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: करपेट सिटी उपकेंद्र मार्ग पर जलभराव, बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर को जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। रविवार से भदोही के एक्स्पो मार्ट में अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले की शुरुआत होगी। लेकिन कारपेट सिटी विद्युत उपकेंद्र को जाने वाले मार्ग पर जलजमाव बना है। पिछले तीन दिन से बारिश के कारण जलजमाव ने समस्या खड़ी कर दी है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र पर शहर के कारपेट सिटी, जमुनीपुर कालोनी, मई सोनहर, डुड़वा सहित भदोही कस्बे के पूर्वी क्षेत्र के कई मोहल्लों और गांवों की विद्युत आपूर्ति होती है। उपकेंद्र पर पानी लगने से उपभोक्ताओं को वहां पहुंचने में भारी दिक्कत तो होती ही है, सबसे बड़ी जद्दोदजहद बिजली कर्मचारियों को उठानी पड़ती है। उस क्षेत्र के अवर अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उनका तो रोज का आना जाना है। उन्हें तो सबसे अधिक दिक्कत होती है। कहा कि मुश्किल तो यह है कि बिन बारिश के ही इस समय काफी पानी लगा है। पैदल लोग आ-जा सकते हैं। इससे गिरने का डर बना रहता है तथा बाइक से आने में लोग कतराते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें