फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बारिश के बाद कोईरौना बाजार में जलभराव, बढ़ेगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वहिदानगर। कोईरौना बाजार में बरसात के बाद जलभराव की समस्या बनी हुई है। आने वाले दिनों इसी मार्ग से सावन मास में कांवड़ियों का जत्था गुजरेगा। नाली का प्रबंध न होने से अक्सर जलभराव की समस्या देखने को मिली। बाजार में जो नाली बनी है। वह जगह जगह टूट गई है। कोईरौना बाजार से होकर जंगीगंज, धन तुलसी को जोड़ने वाली 10 किमी का मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुका है। जरा सी बारिश पर कोईरौना बाजार में पानी एकत्रित हो जाता है। वाहन चालक तो कैसे भी गुजर जाते हैं, लेकिन पैदल चलने वाले राहगीरों को गुजरने में पसीने छूट जाते हैं। वहीं, चार पहिया वाहन चलते समय आसपास के राहगीरों पर कीचड़ और गंदा पानी उछालते हुए निकल जाते हैं। सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु इसी मार्ग से जल लेकर स्वयंभू बाबा सेमराधनाथ के दर्शन को जाते हैं, यदि सड़क की स्थिति यही रही, तो कांवड़ियों को परेशानी होगी। बाजारवासी गुड्डू, स्वर्णकार, विकास सिंह, राम सिंह, अजीत लाल, रामजी यादव ने डीएम से मार्ग की दुरुस्त कराने की मांग की है। प्रधान सुनील सरोज ने बताया कि नाली के मरम्मत कार्य के लिए बजट नहीं है। बीडीओ दिवाकर सिंह ने बताया कि सड़क मरम्मत का प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलते ही कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें