फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जरूरत पर मिला नहीं पानी, अब नहर ने डूबाया खेत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जब फसल को पानी की जरूरत थी तब नहरें सूखी थीं और अब जब फसल तैयार हो गई है तो खेतों में पानी भरने लगा है। नहर की सफाई नहीं कराने की वजह से भदोही ब्लॉक के गंगापुर माइनर उफनाने लगी है। इससे 50 बीघे गेहूं की तैयार फसल डूब गई है। ग्रामीणों ने नहर विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नहर प्रखंड से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में माइनर एवं छोटी नहरों के माध्यम से सिंचाई होती है। इस साल गेहूं की खेती के समय सिंचाई विभाग ने नहर की सफाई के नाम पर पानी नहीं दिया। अब जब फसल पककर तैयार और पानी की जरूरत नहीं है तो नहर में पानी छोड़ दिया गया है। इसने नहरों की सफाई की पोल खोलकर रख दी है। सफाई न होने के कारण नहरों से पानी उफनाने लगा है। भदोही ब्लॉक के गंगापुर समेत आसपास के गांव में पानी नहर ऊपर से बहने के कारण आसपास की करीब 50 बीघे से अधिक गेहूं के खेतों में एक फुट तक पानी भर गया है। फसल तैयार है और पानी भरने से कटाई करना संभव नहीं रह गया है। किसानों का कहना है कि पानी नहीं निकला तो फसल सड़ने लगेगी।
नहर का पानी सड़क पर भी बह रहा है, जिससे उनके खराब होने की आशंका बढ़ गई है। किसान रामनरेश, जगदीश, संतोष कुमार ने बताया कि नहर विभाग सफाई के नाम पर केवल बजट का गोलमाल करता है। कभी सफाई नहीं कराई जाती है। अधिशासी अभियंता नहर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य नहरों की सफाई कराई गई है। कुछ स्थानों पर नहर का हिस्सा नीचे होने से दिक्कत होती है। कर्मचारियों को भेजकर सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें