फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आरटीई के लिए 1891 बच्चों की लाटरी आठ को

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में दूसरे चरण में गरीब बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार तक सभी ब्लॉकों से 1891 आवेदन प्राप्त हुए हैं। 31 मार्च से सात अप्रैल तक सत्यापन के बाद आठ अप्रैल को लॉटरी सिस्टम से चयन किया जाएगा। पहले चरण में आए ढाई हजार आवेदनों में 1650 बच्चों का लॉटरी के जरिए प्रवेश के लिए चयन हुआ था।
विज्ञापन

आरटीई के तहत निजी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 25 फीसदी सीटों पर गरीब बच्चों को प्रवेश दिलाया जाता है। जिनके पढ़ने से लेकर कापी-किताब तक का खर्च शासन स्तर से वहन किया जाता है। शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए जनवरी से पहले चरण का आवेदन लिया गया। इसमें ढाई हजार बच्चों ने आनलाइन आवेदन किया। फरवरी के अंतिम सप्ताह में लॉटरी सिस्टम से करीब 1650 बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाया गया। दूसरे चरण में 30 मार्च तक कुल 1891 बच्चों का आवेदन पोर्टल पर किया गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग अब आवेदनों का सत्यापन कराने में जुट गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आठ अप्रैल को लॉटरी से बच्चों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीसरी सूची के लिए 15 अप्रैल से आठ मई तक आवेदन प्रक्रिया होगी। 15 मई तक जिला स्तर पर आवेदन का सत्यापन और 16 मई को लॉटरी निकाली जाएगी। लॉटरी के बाद 23 मई तक बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराया जाएगा। चौथी व अंतिम सूची के लिए एक जून से 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन होंगे और 27 जून तक आवेदन का जिला स्तर पर सत्यापन कराया जाएगा। 28 जून को लॉटरी के बाद सात जुलाई तक बच्चों का विद्यालयों में प्रवेश कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें