महराजगंज। औराई के हुसैनीपुर, कंसापुर गांव में जल निगम की पाइप फटने से चार दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित है।
भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण प्यास बुझाने के लिए हैंडपंप, सबमर्सिबल और कुआं का सहारा ले रहे हैं। औराई ब्लॉक के हुसैनीपुर गांव में जल निगम की ओर से पेयजल परियोजना के तहत टंकी का निर्माण दस साल पहले कराया गया था।
शुरूआत में तो आपूर्ति व्यवस्था ठीक रही। समय बीतने के साथ इसमें ग्रहण लग गया। कभी मोटर जलने से तो कभी पाइप फटने से गांवों में पानी की आपूर्ति बाधित होती रही। अब पाइप फटने से एक बार फिर पेयजल बाधित है। गांव के कुछ लोगों द्वारा अपने घर के सामने नाली खोदाई के दौरान पाइप क्षतिग्रस्त हो गई है।