फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से घरों व दुकानों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालीन नगरी में शुक्रवार को भारी वर्षा हुई। सुबह साढ़े पांच बजे से शुरू हुई तेज बारिश लगभग तीन घंटे तक अनवरत जारी रही। सड़कें पानी में डूब गईं। लोगों के घरों व दुकानों में पानी घुस गया। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण ज्ञानपुर नगर में बारिश के दौरान आवागमन बाधित रहा। गोपीगंज नगर के ज्ञानपुर रोड व वाराणसी व प्रयागराज राजमार्ग पर स्थित कई दुकानों में पानी चला गया। जिससे दुकानदारों को सुबह दुकान खोलने में काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। पानी घुसने से दुकानदारों का सामान खराब हो गए। इस दौरान कई दुकानदार तो हाथ से पानी बाहर निकालते हुए भी देखे गए। ज्ञानपुर नगर के दुर्गागंज तिराहे पर शुक्रवार को भारी बारिश के बाद भारी जलभराव हो गया। इस दौरान सुबह के अपने ऑफिस व अन्य कार्यों से निकलने वाले लोगों को घुटने भर पानी में से होकर जाना पड़ा । इस दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत पैदल, साइकिल व बाइक से आने जाने वाले लोगों हुई। साइलेंसर में पानी भर जाने से वाहनों को स्टार्ट करने में लोगों को पसीना छूट गया। ज्ञानपुर नगर में भी कई दुकानों व घरों में बारिश का बारिश का पानी घुस जाने के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुरियावा नगर में शुक्रवार को सुबह हुई तेज बारिश के बाद नगर के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया। इस दौरान सुरियावा नगर की जर्जर व गढ्ढा युक्त सड़कों में जलभराव हो गया। बृहस्पतिवार को हुई तेज बारिश के चलते जिले के कई नगरों व बाजारों में भारी जलभराव हो गया जिसके चलते घंटों तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। इस दौरान ज्ञानपुर में सड़क पर ज्यादा जलभराव हो जाने की वजह से यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें