फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में चल रहीं ओवरलोड नावें

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में गंगा घाटों पर बने पीपा पुलों टूटने के बाद ओवरलोड नावों का संचालन शुरू हो गया है। नाविक क्षमता से अधिक लोगों को बैठाकर गंगा को पार कर रहे हैं। जिससे हादसे की आंशका बनी रहती है। प्रशासन ने भी अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इससे नाविक मनमानी ढंग से यात्रियों से अधिक वसूली कर रहे हैं। गंगा पर रामपुर घाट, सीतामढ़ी घाट और धनतुलसी में बने पीपा पुल तय समय से पहले ही तोड़ दिए गए। 15 दिन गुजरने के बाद भी लोक निर्माण विभाग की ओर से गंगा घाटों पर नावों का संचालन नहीं शुरू करा सका है। स्थानीय लोग गंगा में छोटी नौकाएं चलाकर यात्रियों को गंगा पार कराते हैं। ऐसे नाविक नौकाओं में क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाकर गंगा पार ले जाते हैं तथा सवारियों से अधिक रुपये की वसूली करने में लगे हैं। कमोबेस यही स्थिति गोपीगंज के रामपुर गंगा घाट पर भी है। धनतुलसी डेंगुरपुर और रामपुर गंगा घाटों का पीपा पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग कराता है। जबकि सीतामढ़ी गंगा घाट पर बना पीपा पुल मिर्जापुर के अंतर्गत है। पीपा पुल नियत समय से पहले गंगा दशहरा से पूर्व ही खोल कर हटा दिया गया। बारिश में पीपा पुल बंद करने के बाद गंगा आर पार जाने वाले यात्रियों को स्टीमर और इंजन चलित नौकाओं की नि:शुल्क व्यवस्था देती है। हालांकि नौका संचालन के टेंडर अभी खुले नहीं है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता वीबी सिंह ने अमर उजाला को बताया कि अभी टेंडर ओपेन नहीं हुआ है, बावजूद इसके विभाग की ओर से धनतुलसी-डेंगूरपुर गंगा घाट पर एक इंजन चलित बड़ी नाव और एक छोटी नाव का नि:शुल्क संचालन शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें