बच्चों ने एक से बढ़कर एक गीत, नृत्य और संगीत के कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान कई प्रस्तुतियों के साथ प्रेम रतन धन पायो...गीत पर छात्राओं ने सामूहिक नृत्य पेश कर मंत्र मुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञानपुर नगर पंचायत के चेयरमैन हीरालाल मौर्या ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चों को सिर्फ किताबी बातें बता देना ही शिक्षा का उद्देश्य नहीं है, बल्कि उनके अंदर निहित क्षमताओं को बाहर निकालना असली शिक्षा देना है।
उन्होंने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। शाइन एकेडमी के सीनियर मैनेजर रविकांत भारती विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके बाद शुरू हुए सांस्कृति कार्यक्रमों की कड़ी में बच्चों ने नृत्य और नाटिका की बेहतरीन प्रस्तुति दी। राजस्थानी, डांडिया और भांगड़ा लोक नृत्य देख लोग भाव विभोर हो गए।
कक्षा एक की छात्रा बुशरा ने इंग्लिश में स्पीच देकर प्रभावित किया तो प्रेम रतन धन पायो...गीत पर छात्राओ ंने सामूहिक नृत्य पेश कर मंत्र मुग्ध कर दिया।
बच्चों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ थीम पर नाटिका प्रस्तुत कर समाज को संदेश दिया। इस मौके पर प्रबंधक प्रियरंजन श्रीवास्तव, प्राचार्य अभिषेक श्रीवास्तव, शिक्षक नीरज श्रीवास्तव, कमलेश, उषा, सौम्या, प्रियंका, निरुपमा आदि के अलावा अभिभावक मौजूद रहे।