फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों को केएनपीजी में मिला प्रवेश

Tue, 08 Sep 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सामान्य वर्ग की मेरिट से स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में काउंसलिंग पूर्ण हो गई है। सोमवार को द्वितीय मेरिट से एक बजे तक काउंसलिंग के बाद प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों को मौका दिया गया। इसके बाद कालेज प्रशासन की ओर से आरक्षित वर्ग के लिए मेरिट जारी की गई। इस मेरिट से ओबीसी और एससी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग आठ और नौ सितंबर को की जाएगी।
विज्ञापन


बुधवार को डेढ़ बजे तक मेरिट से काउंसलिंग के बाद रिक्त  सीटों पर प्रतीक्षारत मेरिट के अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा। सामान्य मेरिट के रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए प्रतीक्षारत छात्रों की तादाद उमड़ पड़ी थी। लेकिन, गेट पर उन अभ्यर्थियों को अंदर जाने दिया गया, जिनके प्रवेश होने की संभावना थी। सोमवार को हुई प्रतीक्षा सूची से काउंसलिंग के बाद सामान्य वर्ग की अधिकांश विभागों में सीट पूरी भर गई।

 प्राचार्य डॉ. हिरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरक्षित मेरिट से काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को समस्त शैक्षिक के साथ जाति प्रमाण पत्र भी अनिवार्य रूप से लाना है। जाति प्रमाण पत्र न लाने पर काउंसलिंग नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरक्षित वर्ग की जारी मेरिट कालेज की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट केएनजीपीजीसी डाट इन पर उपलब्ध है। इस मेरिट से मंगलवार को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक और बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक प्रवेश लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें