राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यक्रम में बैठे अतिथि व अन्य लोग। स्रोत सूचना विभाग
जिले के कारपेट एक्सपो मार्ट में रविवार को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित शिविर में 378 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। जनपद न्यायाधीश दिनेश चंद ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया। कहा कि कमजोर वर्गों तक निशुल्क विधिक सहायता पहुंचाना इस शिविर का उद्देश्य है। शिविर में 21 से अधिक विभागों ने स्टॉल लगाए। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने 28 लाभार्थियों को सहायता प्रदान की। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दस लाभार्थियों को मिला। संवाद