फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रघुकुल की मर्यादा लेकर वन चले गए दशरथनंदन

विज्ञापन
बाबूसराय रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र के अमीर पट्टी स्थित मारुति धाम हनुमान मंदिर में श्री स्वामी रामानंद मारुति नंदन रामलीला समिति की तरफ से आयोजित रामलीला में शनिवार की शाम राम वनवास की लीला का मंचन हुआ। प्रभु श्रीराम की लीला मंचन कलाकारों ने किया। मंचन के दाैरान राम शादी करके अयोध्या लौटे, तो महाराज दशरथ उन्हें अयोध्या का सिंहासन देकर वन जाना चाह रहे थे, किंतु दासी मंथरा ने जाकर कैकेई की कान भर दी। कैकई ने दशरथ राम के लिए 14 वर्ष का वनवास और भारत के लिए अयोध्या की राजगद्दी मांग ली। यह सुनते ही दशरथ मूर्छित हो उठे। राम रघुकुल की मर्यादा का पालन करते हुए माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ वन चले गए। रास्ते में निषाद राज केवट ने उन्हें गंगा पार कराकर चित्रकूट पहुंचाया। महाराज दशरथ राम के वियोग में प्राण त्याग दिए। दाह संस्कार के लिए ननिहाल से भरत और शत्रुघ्न को बुलाए गए। दशरथ का क्रिया कर्म होने के बाद भरत राम को मनाने चित्रकूट जाते हैं, जहां राम उन्हें भलीभांति समझते हैं। जहां से भरत वापस अयोध्या लौट आते हैं। जय श्री राम के जयकारा से रामलीला पंडाल गूंज उठा। कमेटी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें