फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली तोड़कर चोरों ने उड़ाया नकदी व हजारों का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। सुरियावां थानाक्षेत्र के चकपड़री गांव में सोमवार की रात एक घर को निशाना बनाते हुए नगदी समेत हजारों के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना को लेकर पूरे गांव में भय व्याप्त है। परिजनों के मुंबई में होने से महिलाओं ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी जा सकी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बैजनाथ प्रजापति को पूरा परिवार मुंबई में रहता है। घर पर सिर्फ एक महिला और दो लड़कियां ही थी। रात में वह बरामदे में सो रही थी उसी बीच चोरों ने छत पर चढ़ आंगन में लगी जाली को काटकर अंदर घुस गए। आलमारी और श्रृंगारदान को तोड़ सोने की चेन, झुमका, लाकेट, चूड़ी और चांदी के पायल सहित सात हजार नकद समेत लगभग एक लाख से अधिक का सामान उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर हड़कंप मचा रहा। शोरगुल मचाने पर भीड़ भी जुटकर गायब हुए सामानों की खोजबीन की जाती रही, लेकिन वह नहीं मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें