अनुश्री पी जी कॉलेज अभिया रोड से मतदाता जागरूकता रैली निकालते छात्र-छात्राएं। स्रोत कॉलेज
- फोटो : 1
सुरियावां। अनुश्री महाविद्यालय कैड़ा के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत सोमवार को लोकतंत्र को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। स्वयं सेवकों ने तेजसिंहपुर जागरूकता रैली निकाली। स्वयं सेवकों ने पहले मतदान फिर जलपान, मतदान करना है अधिकार, मतदाता बनो समझदार जैसे नारों के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया। इसके पहले गांव के प्राथमिक विद्यालय पर स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। परिसर प्रभारी वीना सिंह ने कहा कि वे स्वयं मतदान करें और अपने परिवार और समाज को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक रवि चंद्र यादव ने कहा कि जागरूक और जिम्मेदार मतदाता ही स्वस्थ लोकतंत्र की आधारशिला होते हैं। इस मौके पर डीएलएड प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय, रामफल बिंद, विजय श्रीवास्तव, अजय कुमार, संतोष उपाध्याय, रामकुमार प्रजापति आदि रहे। कार्यक्रम अधिकारी रोमा गुप्ता ने सबका आभार जताया।