फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रेलवे फाटक के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। सरायकंसराय रेलवे स्टेशन के पास रेलवे फाटक मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। रेलवे क्राॅसिंग नहीं तो वोट नहीं के बैनर के साथ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे क्राॅसिंग न होने से गांव जाने के लिए 10 से 15 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। अभोली ब्लॉक के सरायकंसराय रेलवे स्टेशन पर रेलवे क्राॅसिंग न होने से कई वर्षों से लोग परेशान है। क्रासिंग न होने से दर्जनों गांव के ग्रामीण जोखिम लेकर रेलवे ट्रैक पार कर आवागमन करने को विवश है। रेलवे प्रशासन ने एक सप्ताह पहले ट्रैक के दोनों तरफ करीब 10 फीट का गढ्ढा खोद दिया है। इससे हरदुआ, रामनगर, गूढ़नपुर, बरबसपुर, कमासिन, बसेरवा के लोगाें की परेशानी बढ़ गई है। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद यादव, राकेश पेंटर, अनिल कुमार बिंद, संतोष कुमार, धीरेंद्र कुमार पप्पू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें