फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बीएलओ से संपर्क कर त्रुटि दूर करा लें मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों को दूर कराने के लिए दो दिवसीय अभियान का रविवार को संपन्न हो गया। दूसरे दिन 1253 बूथों में मतदाता सूची का वाचन किया गया। कमियों को दूर करने के मतदातों से फार्म भरवाए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि मतदाता अपने बूथ पर जाकर बीएलओ और सुपरवाइजर से संपर्क मतदाता सूची देख सकते हैं। नाम पता आदि विवरण में गड़बड़ी होने पर संशोधन करवा सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य, नोडल स्वीप अधिकारी यशवंत कुमार सिंह, एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने अपने-अपने क्षेत्रों में बूथों का निरीक्षण कर जायजा लिया। महराजगंज के औराई विधानसभा क्षेत्र के कंसापुर, हुसैनीपुर में नए मतदाता को जोड़ने और कमियों को दूर करने के लिए बीएलओ गेना देवी, रंजना जायसवाल, हेमा सिंह, श्याम कुमारी, अनिता जायसवाल, हेमलता ने मतदाता सूची का वाचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें