फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस का पथ संचलन

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर में विजय दशमी उत्सव मनाया गया। इस मौके पर भव्य पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। पथ संचलन नगर के औराई रोड हनुमान बाग से प्रारंभ हो कर श्री राम लीला मैदान दरोपुर जा कर समापन हुआ। नगर के स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में शामिल होकर सड़क पर अनुशासन की झलक प्रस्तुत करते हुए अलग नजारा दिखाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अजय शंकर बौद्धिक विभाग प्रमुख ने विजय दशमी उत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ के स्थापना दिवस व समाज में संघ की आवश्यकता व सामाजिक व सांस्कृतिक मूल्यों पर प्रत्येक भारतीय नागरिक को ध्यान देने की आवश्यकता है। कहा कि ऐसा करने से ही राष्ट्र और मजबूत होगा और विकास के पथ पर अग्रसर होगा। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे समाज हित के कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। शाखाओं को सुदृढ़ करें और सेवा भाव से समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ें। यह काम शाखा के माध्यम से ही संभव है। कार्यक्रम में पूर्ण गणवेश धारी स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया और समाज के अन्य लोग भी कार्यक्रम में सम्मलित हुए। इस मौके पर विजय पर्व मनाते हुए भगवान श्री राम और शस्त्र पूजन की गई। वक्ताओं ने शस्त्र पूजन के महत्व और उत्सव की भूमिका पर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश लाल (नगर संघ चालक) ने किया। कार्यक्रम में कुशल, श्रीश, अमन, निश्चल, संजय, सूरज, राकेश, राजेश समेत गणमान्य सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें