वह सूर्या बालिका इंटर कालेज में रविवार को आयोजित ब्लाक स्तरीय सम्मेलन में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों से हर काम लिया जाता है लेकिन उन्हें वह सुविधाएं नहीं मिलती जिसके वह हकदार होते हैं। उन्होंने शिक्षकों को एकजुट होने के साथ सदस्यता अभियन में तेजी लाने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष हंसराज तिवारी ने शिक्षकों से आग्रह किया कि सदस्यता अभियान में सभी अपनी सहभागिता दें। शिक्षकों ने हाथ उठाकर संगठन को मजबूत करने का एलान किया।
इस मौके पर लक्ष्मीकांत जायसवाल, सभाजीत तिवारी, बसंतलाल यादव, संजय मिश्रा, संतोष्ज्ञ, जितेंद्र, अनीता मिश्रा, चंद्रकला मिश्रा, हिमांशु, प्रमोद दूबे, कंचन पाठक, स्वर्णलता सिंह, प्यारेलाल पाठक सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।