फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एक लाख 87 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी विटामिन ए की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में एक लाख 87 हजार बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में बुधवार को सीडीओ यशवंत कुमार सिंह व सीएमओ डॉ. एसके चक ने संयुक्त रूप से स्वास्थ्य कैंप का शुभारंभ किया। जिले भर में चलने वाले इस अभियान में स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर बच्चों को विटामिन ए की दवा की खुराक देंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीडीओ यशवंत कुमार सिंह ने कहा कि हर परिवार अपने बच्चों को जरूर विटामिन ए की दवा पिलाएं। इससे कई बीमारियों से बचाव होता है। इस दवा से बच्चों को पौष्टिक ताकत भी मिलती है। सीएमओ ने कहा कि परिवार के लोग जिम्मेदारी समझकर बच्चों को दवा पिलाएं।
अभियान के नोडल जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. सुरेश सिंह ने बताया कि अभियान का समापन 16 सितंबर को होगा। जिसमें आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर नौ माह से लेकर पांच साल तक के बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाएंगी। इस मौके पर सीएमएस डाॅ. राजेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें