फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत रोस्टर में लाएं सुधार, कटौती पर रुकेगा वेतन: सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। किसान दिवस का आयोजन बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां में संपन्न हुआ। मुख्यअतिथि सीडीओ यशवंत सिंह ने किसान दिवस का शुभारंभ कर किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से कराने पर बल दिया। उप कृषि निदेशक डाॅ. अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि कृषि यंत्रीकरण, कस्टम हायरिंग सेन्टर, कृषि निवेश, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत ई-केवाईसी न कराने वाले सहज जन सेवा केंद्र तक पहुंच कर ई-केवाईसी कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्टेट्स में पीएफएमएस रिजेक्टेड के कालम में बैंक खाते को आधार से लिंक कराकर एनपीसीआई सीडिंग बैंक में कराया जाए। अवर अभियंता मुख्तार अली ने नहर, अमित सिंह ने प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा, सहायक अभियंता नरेंद्र यादव ने नलकूप, भूमि संरक्षण अधिकारी कमलजीत सिंह पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना, प्रभारी सीवीओ डाॅ. राजेश कुमार उपाध्याय पशुपालन से संबंधित जानकारी दी। किसान एके चौबे, मल्लूराम बिंद, सीताराम यादव ने विद्युत कटौती, सिंचाई समस्या उठाई। जिस पर सीडीओ यशवंत सिंह ने कहा कि रोस्टर में कटौती पर विद्युत अधिकारियों का वेतन रोककर सुधारा जाएगा। सहायक अभियंता विद्युत केके गुप्ता ग्रामीण क्षेत्रों 16-18 घंटे की आपूर्ति सुनिश्चित है। रोस्टर 15 दिन में बदलता रहता है और गर्मी में खपत अधिक होने के कारण रोस्टर कटौती विवशता बनी रहती है। फत्तूपुर में लकड़ी के खंभों को बदलने, गुवाली में ब्रस्ट नलकूप बोरिंग का नवीनीकरण, राजवाहा, माइनर की सिल्ट सफाई कराने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें