फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चअल निगरानी : सीएमओं करेंगे वीडियो काॅल, स्वास्थ्यकर्मियों को दिखाना होगा चेहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी अब वीडियो कॉल से की जाएगी। जिले के 232 स्वास्थ्य केंद्रों पर सीएमओ की ओर से किसी भी समय ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। इस निगरानी में केंद्र के अधीक्षक सहित सभी कर्मचारियों को चेहरे के अलावा उपस्थिति पंजिका रजिस्टर आदि देखा जाएगा।
विज्ञापन

जिले में छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 206 उप स्वास्थ्य केंद्र सहित कुल 232 उप केंद्र हैं। इसकी ओपीडी की टाइमिंग सुबह 10 से चार बजे तक है। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर हर दिन 3200 से 3500 मरीजों की ओपीडी होती है। कई बार शिकायत मिलती है कि इन सेंटरों पर कर्मचारी, डॉक्टर समय पर नहीं मिलते हैं। कई तो मनमुताबिक ड्यूटी करते हुए अक्सर नदारद रहते हैं। अब इस तरह की शिकायतों पर लगाम कसने और चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टाइमिंग सुधारने के लिए विभागीय स्तर से प्रयास किया गया है। सीएमओ डॉ. ओपी शुक्ला अब इन केंद्रों की वीडियो मॉनीटरिंग करेंगे।
-
पीएचसी व हेल्थ सेंटरों पर अधिक लापरवाही
केन्द्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही की लगातार शिकायत मिलती रहती है। खासकर हेल्थ वेलनेस सेंटर और पीएचसी पर यह दिक्कत सबसे अधिक आती है। ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए खोले गए इन सेंटरों पर अक्सर लापरवाही के कारण मरीजों को वहां से बैरंग वापस लौटना पड़ता है। कार्यभारी ग्रहण करने के बाद से ही लगातार इन सेंटरों पर स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही की शिकायत मिल रही थी।
विज्ञापन

-
वर्जन:
लगातार शिकायतों के आधार पर यह नई व्यवस्था लागू की गई है। सप्ताह में किसी दिन स्वास्थ्य केंद्रों का वीडियो कॉल कर निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान अपने केबिन में न मिलने पर संबंधित डॉक्टर पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. ओपी शुक्ला, सीएमओ भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें