फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: विराट ने कराई गेहूं की बोहनी, माला पहना कर हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। महीने भर राह ताकते रहने के बाद मंगलवार को क्रय केंद्र पर तैनात कर्मचारियों के चेहरे पर चमक आ गई। विराट सिंह गेहूं लदा ट्रैक्टर लेकर पहुंचे तो कर्मचारियों ने अनाज उतरवाने से पहले उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इस तरह गेहूं खरीद की बोहनी हो गई।
विज्ञापन

गेहूं खरीद एक मार्च से शुरू हो गई। क्रय केंद्र खुल रहे थे लेकिन किसान पहुंच ही नहीं रहे थे। औराई ब्लॉक के भरतपुर निवासी किसान विराट सिंह समधाखास में गेहूं बेचने पहुंचे। वे जिले के पहले किसान हैं जिसने गेहूं बेचा है। उन्होंने 40 क्विंटल गेंहू बेचा। जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिह ने उनका स्वागत किया। उन्होंने बताया कि दो दिनों के भीतर उनके खाते में पैसे पहुंच जाएंगे।
विपणन विभाग, उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (पीसीएफ) सहित आदि के 49 क्रय केंद्र खोले गए हैं। 49 हजार 500 टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य है। गेहूं का समर्थन मूल्य 2275 रुपये क्विंटल तय किया गया है। खरीद कार्य जोर पकड़ने पर मोबाइल केंद्र भी रन करेंगे। किसान चाहते हैं कि उनके गांव में विभाग आकर खरीद करे तो इसके लिए एक ट्रक यानि डेढ़ सौ क्विंटल गेहूं एकत्र करना होगा। विभाग का मोबाइल केंद्र उस गांव में पहुंचेगा, वहीं तौल व खरीद होगी। मंगलवार को औराई से खरीद की शुरू हो गई है। जिला खाद्य विपणन विभाग के केंद्र पर डिप्टी आरएमओ ने स्वयं मौजूद रहकर गेहूं की तौल कराकर इसकी शुरूआत की। कहा कि किसानों को खरीद केंद्रों पर गेहूं लाने को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए केंद्र प्रभारी किसानाें से संपर्क कर रहे हैं। उनका गांव में ही रजिस्ट्रेशन भी करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें