फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल बुखार का कहर, मरीजों से पटा अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मौसम के उतार-चढ़ाव के चलते लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। धूप और बारिश का मिलाजुला मौसम स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बन गया है। मौसमी मरीजों की भीड़ के चलते जिला अस्पताल समेत अन्य अस्पताल मरीजों से पटा है। कभी धूप, कभी बारिश और तापमान में उतार चढ़ाव के चलते लोग सर्दी, जुकाम और वायरल बुखार से पीड़ित होने लगे हैं। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में प्रतिदिन 800 की ओपीडी हो रही है। वहीं सीएचसी, पीएचसी समेत निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ लग रही है। चिकित्सक मरीजों को ठंडी वस्तुओं का सेवन नहीं करने और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने और मास्क लगाने की सलाह दी है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रदीप यादव ने बताया है कि प्रतिदिन 200 मरीजों का इलाज करते हैं। जिसमें से 60 से 70 मरीज वायरल बुखार के आते हैं। सर्दी, खांसी, डायरिया और पेट संबंधी तकलीफें भी बढ़ गई हैं। खानपान में लापरवाही लोगों को भारी पड़ रही है। जिला अस्पताल में मौसमी बीमारियों से पीड़ित होकर रोजाना मरीज पहुंच रहे हैं। मंगलवार को रामलोचन पांडेय (63) मुकेश (20) जय मिश्रा (23), कुनाल शुक्ला (26), ऊषा यादव (21) शांति देवी (60 ) वायरल बुखार के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। अगस्त माह में जहां जिला अस्पताल में प्रतिदिन 700 ओपीडी हो रही थी वहीं अब 800 पार हो जा रही है। पर्चा बनवाने से लेकर दवा लेने तक मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ संजय शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन ओपीडी 700 से 800 तक हो रही है जिसमें से 70 से 80 वायरल बुखार के मरीजों की संख्या रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें