फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बिहार में लोकतंत्र का हनन मतदाता पुनरीक्षण गलत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय आह्वान पर सोमवार को भाजपा की जिला कमेटी ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लोकतंत्र विरोधी बताया।
विज्ञापन

राष्ट्रपति को संबोधित 21 सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपकर कहा कि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। भाजपा के जिलामंत्री राजेंद्र प्रसाद कन्नौजिया ने कहा कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहा है।
बिहार में जिंदा को मुर्दा और मुर्दे को जिंदा दिखाकर मतदाता सूची में बदलाव किया जा रहा है। विरोध करने पर विपक्षी दलों के लोगों को सांविधानिक संस्थाओं से डराया धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन

संगठन ने महंगाई पर रोक लगाने, सभी को एक समान शिक्षा देने, निजी क्षेत्रों में आरक्षण देने, कपास मार्केट में अमेरिकी पूंजीपतियों को सरकार से मिलने वाली छूट को समाप्त करने, किसानों और मजदूरों को हर महीने 10 हजार पेंशन की व्यवस्था करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें